बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, तीन दिनों में 66 वाहन जब्त
श्री बंशीधर नगर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में 66 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने, ओवरलोड ऑटो, गलत पार्किंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक पर विशेष कार्रवाई की है।