धमतरी: बस में मृत हालत में मिले युवक की पहचान हुई, मृतक झारखंड का रहने वाला था
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के पलामू जिला के रहने वाले लाल बिहारी भुइँया किरंदुल में अपने भाई के साथ काम करता था। जो शुक्रवार को बस में सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी धमतरी बस स्टैंड पहुंचने पर युवक बस ही ही मृत हालत में पाया गया। जिसे अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया।