पूरनपुर स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल से किसानों की गन्ने से भरी ट्रालियों को रिजेक्ट बताकर वापस लौटाए जाने का आरोप सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने सोमवार दोपहर लगभग एक बजे यह जानकारी दी।कि कई किसानों का अच्छा और ताजा गन्ना होने के बावजूद मिल प्रबंधन द्वारा ट्रालियां वापस भेजी जा रही हैं।