बेनीपट्टी मुख्यालय के लोहिया चौक पर हल्की बारिश में भी लगने वाली जलजमाव से जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद है। हाल में ही लोहिया चौक से ब्लॉक ऑफिस तक जाने वाली सड़क में हुई अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद, उक्त रोड में नाला निर्माण कार्य तेजी से शुरू हुआ है।
जानकारी के लिए बता दें कि यह बेनीपट्टी बाजार से गुजरने वाले मुख्य सड़क स्टेट हाइवे नहीं है, स्टेट हाइवे के किनारे बाज़ार में नाला निर्माण बड़ी समस्या रही है। निर्माण की पहल को लेकर प्रकिया हुई है, लेकिन संभवतः प्रस्तावित बेनीपट्टी से सीतामढ़ी तक सड़क चौड़ीकरण की प्रतीक्षा में नाला निर्माण भी रुका हुआ है। उम्मीद है कि स्टेट हाइवे की उक्त सड़क पर भी सड़क चौड़ीकरण के साथ नाला निर्माण कार्य पूरा होगा।
फिलहाल लोहिया चौक से ब्लॉक ऑफिस जाने वाली सड़क की शुरूआती हिस्सों में नाला निर्माण से तत्काल लोहिया चौक जो कि बेनीपट्टी का अस्थायी बस पड़ाव है, वहां होने वाली जलजमाव से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।