हरिद्वार: जटवाड़ा पुल के पास लड़ झगड़ कर लोगों को परेशान कर रहे युवक को ज्वालापुर पुलिस ने सिखाया सबक, किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने जटवाड़ा पुल के पास लड़ झगड़ कर लोगों को परेशान कर रहे आरोपी युवक शेखर को सबक सिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह बिष्ट ने सोमवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी कि पिथौरागढ़ निवासी शेखर के खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 126, 135 और 170 के तहत गिरफ्तार किया है।