देवीपुर: देवीपुर पुलिस ने हटिया चौक पर चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान
देवघर एसपी सौरभ के निर्देश एवं थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की करीब 8:00 बजे देवीपुर हाट के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। जांच के दौरान सड़क पर गुजरने वाले छोटे बड़े सभी वाहनों को रोककर बारीकी से जांच पड़ताल की गई ।