बुधवार सुबह 8 बजे, महाराजपुर थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस ने पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।