खलीलाबाद: बरौली गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग बगीचे तक पहुंची, बगीचे में विशालकाय महुआ का पेड़ जलकर खाक
महुली थाना क्षेत्र के बरौली गांव के सिवान में खेत में लगी आग गांव के बागीचे तक चली आई। बुधवार की सुबह 9:00 बजे गांव की बगीचे में एक विशालकाय महुआ के पेड़ में आग लगने से महुआ का पेड़ जलने लगा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची आग को बुझाया तब तक महुआ का पेड़ जलकर खाक हो चुका था।