दुर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई और कवि विनोद कुमार शुक्ल से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई और कवि विनोद कुमार शुक्ल से बातचीत की है। पीएम मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही पीएम ने दोनों से फोन पर बात कर हालचाल जाना। बता दें कि तीजन बाई पिछले डेढ़ साल से बीमार हैं। उनका इलाज जारी है।