मुंगेर: हथियार, कारतूस और शराब प्लांट कर रची गई साजिश, यूट्यूबर अभिषेक कुमार मिश्रा गिरफ्तार, भेजे गए जेल: एसपी
Munger, Munger | May 12, 2026 जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाने के लिए हथियार, कारतूस और शराब रखकर साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कासिम बाजार थाना पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए फरदा निवासी तथाकथित पत्रकार और यूट्यूबर अभिषेक कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।