महापौर एवं नगर आयुक्त ने देर शाम रथयात्रा मेले का किया निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Jun 26, 2025 महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा आज देर शाम संयुक्त रूप से रथयात्रा मेले का निरीक्षण किया गया तथा नगर निगम से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। महापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि पूरे मेला क्षेत्र में कहीं भी स्ट्रीट लाइट बन्द न हो तथा पूरे मेला क्षेत्र में सीवर जाम की समस्या न हो।