टोंक: जयपुर विधानसभा में विकसित भारत युवा संसद के आयोजन में जिले के नौ विद्यार्थियों ने की शिरकत
Tonk, Tonk | Mar 26, 2025 विधानसभा जयपुर में बुधवार को हुए विकसित भारत युवा संसद के आयोजन में टोंक जिले के नौ विद्यार्थियों ने पहुंच शिरकत की।विद्यार्थियों ने विकसित भारत को लेकर अपने-अपने विचार रखें।अंतरा जैन ने कहा कि अधिकारों की बात सब करते हैं, कर्तव्यों की क्यों नहीं करते, युवा नायक है तो विधायक क्यों नही है।