टोंक: शहर कृषि विभाग के आत्मा सभागार में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन व कृषक उत्पादक संगठन कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Tonk, Tonk | Mar 26, 2025 टोंक शहर कृषि विभाग आत्मा सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं कृषक उत्पादक संगठन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अलग-अलग ब्लॉक से करीब 150 किसान शामिल हुए। कृषि विभाग संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश भर के कृषकों को किसान हितेषी योजनाओं से लाभान्वित किया है।