भिवानी: प्रथम रेंडेमाईजेशन के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों में भेजी ईवीएम: डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को जिला में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला में सभी तैयारियां की हुई हैं। इसी कड़ी में 25 अप्रैल को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला के प्रत्येक विधानसभा के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडेमाईजेशन किया गया था।