भिवानी: एडीसी हर्षित कुमार ने समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल विवाह निषेध अधिकारी को दिए जरूरी निर्देश
अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। एडीसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल विवाह निषेध अधिकारी को अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए।