खगड़िया: बरेय पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, डीएम और एसपी ने किया उद्घाटन
खगड़िया सदर प्रखंड के बरेय पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शाम चार बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। शिविर का उद्घाटन डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार तथा प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं