चायल: चायल में जनसुनवाई में फरियादियों की भीड़ उमड़ी, विधायक पूजा पाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
चायल (कौशाम्बी)। चायल विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपने विधायक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी बिजली, सड़क, राजस्व, आवास, पेंशन समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। विधायक पूजा पाल ने एक-एक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी समस्या!