कोरांव: घूघा गांव में खेतों की पराली जलाने के दौरान गेहूं के कटे खेतों में लगी भीषण आग, आधा दर्जन किसानों के पुआल के ढेर जल गए
कोरांव थाना क्षेत्र के घूघा गांव में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे खेतों की पराली जलाने के दौरान आग लग गई। इस घटना में आधा दर्जन किसानों के पुआल के ढेर जलकर राख हो गए। आग से प्रभावित किसानों में श्री भगवान पटेल, बबुली कुशवाहा, रामबदन कुशवाहा और गौतम सहित कई अन्य शामिल हैं। रामबदन कुशवाहा की पुआल की कुट्टी भी खेत में रखी थी, जो जलकर राख हो गई।