आगरा: आगरा पहुंचे रामगोपाल यादव ने नए PM ऑफिस पर कहा- देशहित पहले, योगी पर तंज, वंदे मातरम् और बांग्लादेश पर दिया बयान
Agra, Agra | Feb 13, 2026 आगरा पहुंचे सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय पर कहा कि जो भी बैठे, देशहित को पहले और पार्टी हित को दूसरे नंबर पर रखे। CM योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए बोले कि वे खुद को अभी से प्रधानमंत्री समझने लगे हैं। वंदे मातरम् पर कहा कि आजादी की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी का योगदान नहीं रहा। बांग्लादेश पर बोले—हालात 4–6 दिन में साफ हो जाएंगे।