बिछिया: रतनपुर में स्व-सहायता समूहों की बैठक संपन्न, महिलाओं को दी गई आधुनिक कृषि एवं बैंकिंग की जानकारी
बिछिया विकासखंड अंतर्गत आज रविवार, 26 जुलाई को शाम 6:30 बजे विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में स्व-सहायता समूहों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समूह की बचत राशि का लेखा जोखा जमा जमा किया गया l उक्त दौरान बैठक में महिलाओं को धान की रोपाई से पूर्व रोपा जड़ उपचार कर पौध लगाने के लाभों की जानकारी देते हुए इस तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है l