गोमिया: उदा बाज़ार टांड़ में सोलर जल मीनार से मोटर-तार चोरी, मुखिया ने दर्ज कराई शिकायत
Gumia, Bokaro | Dec 3, 2025 गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत के उदा बाज़ार टांड़ स्थित सोलर जल मीनार से मोटर और विद्युत तार चोरी कर ली गई है।बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि सियारी पंचायत के मुखिया रामबृक्ष मुर्मू ने गोमिया थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।