भवनाथपुर: गढ़वा जिले के भवनाथपुर में पीडीएस दुकानों की औचक जांच, कई जगह मिलीं खामियां
गढ़वा जिले में जन वितरण प्रणाली दुकानों की औचक जांच की गई। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने कई पीडीएस दुकानों का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण, ई-पॉस मशीन, स्टॉक रजिस्टर, सूचना पट्ट और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। जांच में अधिकांश दुकानों में राशन वितरण नियमित पाया गया, लेकिन कई जगह सूचना पट अपडेट नहीं मिले और अग्निशमन क