पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र में 2 मई को पुलिस को सूचना मिली कि हाल ही में जेल से छूट अपराधी के द्वारा उसके पास अवैध हथियार रखा गया है। घटना की सूचना पर छापेमारी करते हुए एक लोडेड देशी कट्टा के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर तीन अन्य अभियुक्तों को भी एक पिस्टल,दो देसी कट्टा और साथ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।