पाटन: ग्राम झगड़ा में रिकवरी एजेंट से लूट करने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया, वीडियो हुआ वायरल
Patan, Jabalpur | Mar 30, 2026 ग्राम झगड़ा में रिकवरी एजेंट से लूट करने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह 11 बजे से वाायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा हुआ है और आरोपी माफी मांगता दिखाई दे रहा है बाद में पुलिस ने पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है सभी ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।