होशंगाबाद नगर: सराफा बाजार स्थित घरौंदा ज्वेलर्स से अज्ञात महिला ने सोने की चेन चुराई, वीडियो वायरल
रविवार को करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो सराफा बाजार स्थित घरौंदा ज्वेलर्स का बताया जा रहा है जहाँ एक अज्ञात महिला ने सोने की चेन चोरी की घटना को अंजाम दिया। महिला ने सोना खरीदने के बहाने दुकान में प्रवेश किया और 30 ग्राम की लगभग रु3 लाख की सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV मे कैद हो गई।