करपी: कुसरे गांव से पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Karpi, Arwal | Apr 18, 2026 कुसरे गांव में छापेमारी कर पोक्सो एक्ट के आरोपी बबलू दास को गिरफ्तार कर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे जेल भेज दिया गया। इसके खिलाफ करपी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी सरगर्मी से प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।