विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरठ छावनी में चला हरियाली अभियान #trendingvideo
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यालय पश्चिम उत्तर प्रदेश उपक्षेत्र के नेतृत्व में मेरठ छावनी में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में छावनी बोर्ड, प्रादेशिक सेना बटालियन, विभिन्न सैन्य इकाइयों और आरडब्ल्यूए ने सहभागिता की।
इस दौरान जीओसी एवं मेरठ कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एस.के. सिंह ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कर्नल रितेश कुमार, कर्नल आशिष, कर्नल अजय रतुला, कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।