रफीगंज: मुहर्रम पर कासमा में भाईचारे की मिसाल, लक्ष्मी पूजा समिति ने बांटा शीतल पेयजल और लड्डू
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के समीप PNB बैंक के सामने मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को श्री लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा राहगीरों, ताजियादारों और आम लोगों के लिए शीतल पेयजल एवं लड्डू वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य ने सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और मानवता का प्रेरणादायक संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने