मंझनपुर: करारी में भाजपा ने महिला आरक्षण के समर्थन में किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष पर किए तीखे वार
करारी कस्बे में भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण के समर्थन में प्रभावशाली रैली निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। रैली की शुरुआत कस्बे के एक गेस्ट हाउस से हुई, जो मुख्य चौराहे तक पहुंची और पुनः गेस्ट हाउस के पास आकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया।