शामली: शामली जिले में पैट्रोल पंप पर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर हुई वायरल, अधिकारियों ने कार्रवाई के दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Dec 16, 2024 सोमवार की शाम करीब 5 बजे शामली जिले में एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में कुछ युवक शामली नंबर की गाड़ी में पैट्रोल पंप पर रील बनाते हुए तेल को बर्बाद करते नजर आ रहे हैं। अधिकारियों ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए यातायात प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। पैट्रोल पंप पर इस तरह की हरकत घातक हो सकती है।