महोबा: रेलवे स्टेशन पर यात्री को सुंघाया नशा, 20 हजार उड़ाए, प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरते ही हुई वारदात, जीआरपी जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | May 19, 2026 महोबा के रेलवे स्टेशन जैतपुर पर एक यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर 20 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। थाना अजनर के बेरी गांव निवासी राकेश झांसी से प्रयागराज एक्सप्रेस से लौट रहा था। जैतपुर स्टेशन पर उतरते ही अज्ञात व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोश होने पर जेब में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।