भीलवाड़ा: भीमगंज पुलिस ने 9 साल से फरारी काट रहे 5 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का था मामला
जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीमगंज थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले नौ साल से हत्या के प्रयास, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी रमजान मोहम्मद को शुक्रवार देर रात केकड़ी (अजमेर) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।