शिवपुरी नगर: शिवपुरी में एक साथ जलीं चार चिताएं, राजगढ़ रो पड़ा, मां का आरोप- 'बेटी पर गलत नजर रखता था उसका पिता'
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद अब मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौत के बाद, दुल्हन की मां ने आज अंतिम संस्कार के बाद अपने ही पति पर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।