सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने लूट के मामले में फरार वारंटी अभियुक्त आमिर को चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान वारंटी अभियुक्त आमिर पुत्र इकराम कुरेशी को अरेस्ट कर लिया।