कन्नौज: शहर के मकरंद नगर कुतलूपुर पीएससी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया
शहर के मकरंद नगर कुतलूपुर पीएससी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा जांच कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। मेले के दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार समेत अन्य बीमारियों की जांच की गई। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।