सिरोंज: नगर की अव्यवस्थाओं से परेशान हुए शहरवासी,गंदगी के खिलाफ नगर पालिका ने किया जुर्माना
Sironj, Vidisha | Jul 12, 2024 जानकारी के अनुसार इन दिनों सिरोंज शहर के नागरिक नगर पालिका की अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। यहां शहर में आवारा मवेशी और आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही सार्वजनिक शौचालय बंद पड़े हुए हैं। शहर में जगह-जगह गंदगी कंबर लगा हुआ है। परंतु नगर पालिका कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। वहीं नगरपालिका ने गंदगी करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।