सुपौल: मध्य पूर्व युद्ध के बीच सुपौल प्रशासन अलर्ट, गैस-पेट्रोल आपूर्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है
Supaul, Supaul | May 29, 2026 मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण LPG गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की संभावित कमी को देखते हुए जिला प्रशासन सुपौल पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन ने बताया कि जिले की 51 गैस एजेंसियों में लगभग 12,399 गैस सिलेंडरों का भंडार उपलब्ध है, जबकि 8,525 सिलेंडरों की अतिरिक्त आपूर्ति होने की संभावना है।