लोहरदगा: कुडू ट्रामा सेंटर में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 8 महीने से वेतन नहीं मिला, सदर अस्पताल में धरना प्रदर्शन
लोहरदगा जिले के कुडू प्रखण्ड के स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित सेवाएं देने के बावजूद कई माह से वेतन नहीं मिलने से इन्हें परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। जिसको लेकर दोपहर 3:00 देखा गया कि सदर अस्पताल परिसर में कर्मचारी महासंघ जिला सेक्रेटरी महेश कुमार सिंह की उपस्थिति में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए वेतन का मांग किया जारहा था.