लोहरदगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आदित्य कुमार साहू ने कहा- स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाएं
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लोहरदगा नगर में रविवार शाम 5:00 स्वामी विवेकानंद जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई । मौके पर उपस्थित जिला संयोजक आदित्य साहू ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद जी के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए ।उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने पूरे जीवन को समाज में समानता और जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित कर दिया।