विदिशा: ढोलखेड़ी चौराहे पर कार ने ऑटो को टक्कर मारी, चालक सहित दो महिलाएं घायल; डायल 112 से अस्पताल में भर्ती
ग्राम जाफरखेड़ी में किसी शासकीय कार्यालय में काम करने वाली दो महिलाएं शनिवार शाम को ऑटो से विदिशा वापस आ रही थी। ग्राम ढोलखेड़ी चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, ऑटो में सुषमा सिसोदिया, स्मृता सिंघल सवार थी, दोनों को चोट आई है। वहीं ऑटो चालक कुलदीप खटीक का पैर फैक्चर हो गया है। हादसे की सूचना डायल 112को दी गई तीनो को जिलाअस्पताल मे भर्ती कराया