कोंडागांव: केशकाल की सालेहा पारेख ने 12वीं बोर्ड में कोंडागांव जिले में टॉप किया, 95% अंक प्राप्त किए
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में केशकाल की छात्रा सालेहा पारेख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से नगर में खुशी का माहौल है। सालेहा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, केशकाल की छात्रा हैं।