अकलतरा ब्लॉक के अमोरा गांव में नशामुक्ति जागरूकता का विशेष अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसपी विजय पांडेय ने महिला कमांडो को टोपी, सीटी का वितरण किया। इस दौरान कार्यक्रम में नशा मुक्ति जागरूकता के दौरान नशापान के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान से संबंधित लोगों को जानकारी दी गई।