Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मंगल लोधी के लिए प्रशासन के दरवाजे खटखटा है

Pichhore, Shivpuri | Jun 30, 2026

MORE NEWS

*मायापुर में नल जल योजना की गुणवत्ता पर सवाल, मौके पर पहुंचे ग्रामीण*

आज सोमवार शाम 4:00 बजे मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मायापुर में नल जल योजना के तहत हो रहे काम में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। पाइपलाइन और निर्माण कार्य बेहद कमजोर हैं, जिससे नलों में ऊपर तक पानी पहुंचने पर संदेह है। 

काम करा रहे ठेकेदार का कहना है कि शासन से मिले बजट के अनुसार ही काम हो रहा है और सामग्री शासन की गाइडलाइन के मुताबिक है। 

हालांकि ग्रामीणों ने इस दावे को खारिज कर दिया। उनका आरोप है कि योजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही योजना को तय गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने की अपील की है, ताकि हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचे और शासकीय राशि का सही उपयोग हो सके।

*मायापुर में नल जल योजना की गुणवत्ता पर सवाल, मौके पर पहुंचे ग्रामीण* आज सोमवार शाम 4:00 बजे मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मायापुर में नल जल योजना के तहत हो रहे काम में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। पाइपलाइन और निर्माण कार्य बेहद कमजोर हैं, जिससे नलों में ऊपर तक पानी पहुंचने पर संदेह है। काम करा रहे ठेकेदार का कहना है कि शासन से मिले बजट के अनुसार ही काम हो रहा है और सामग्री शासन की गाइडलाइन के मुताबिक है। हालांकि ग्रामीणों ने इस दावे को खारिज कर दिया। उनका आरोप है कि योजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही योजना को तय गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने की अपील की है, ताकि हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचे और शासकीय राशि का सही उपयोग हो सके।

Pichhore, Shivpuri | Jun 30, 2026

आज मंगल लोधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच, न्याय एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर साहब को दिया आवेदन 
#shivpuri
Mangal Rajpoot

आज मंगल लोधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच, न्याय एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर साहब को दिया आवेदन #shivpuri Mangal Rajpoot

Pichhore, Shivpuri | Jun 29, 2026

एसपी का एक्शन मोड: क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को दिए 14 कड़े निर्देश, बोलीं- 'फरियादी से अच्छा व्यवहार करें'

शिवपुरी - एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया रविवार को एक्शन मोड में दिखीं। उन्होंने पुलिस कन्ट्रोल रूम में जिले भर के एसडीओपी और थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग लेकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। मीटिंग में एएसपी संजीव मुले सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 

एसपी ने साफ कहा - गंभीर अपराधों में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी कर केस खत्म करें। लंबित अपराध और चालानों का जल्द निपटारा हो। महिला अपराधों को हल्के में न लें, पीड़िता को फौरन पुलिस मदद मिले। जनसुनवाई और CM हेल्पलाइन की हर शिकायत का गंभीरता से समाधान करें। थाने पहुंचने वाले हर फरियादी से सम्मान से पेश आएं और उनकी बात ध्यान से सुनें। 

एसपी ने दो टूक कहा कि थाना क्षेत्र में स्मैक, गांजा, जुआ-सट्टा पूरी तरह बंद होना चाहिए। हिस्ट्रीशीटर, गुंडे-बदमाश और जिलाबदर आरोपियों की लगातार चेकिंग करें। वारंटियों को पकड़कर ज्यादा से ज्यादा वारंट तामील कराएं। गुमशुदा नाबालिग बच्चों को हर हाल में दस्तयाब करें। आदतन अपराधियों की जमानत रद्द कराने की कार्रवाई करें। SC/ST एक्ट के केस तुरंत निपटाएं। 

सभी थानों को एक साथ कॉम्बिंग गश्त कर होटल-ढाबों, स्थाई वारंटी और गुंडों को चेक करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव-गांव साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने पर जोर दिया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से ड्यूटी कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त आदेश दिए।

#ShivpuriNews #MPPolice #CrimeMeeting #SPSivpuri #LawAndOrder

एसपी का एक्शन मोड: क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को दिए 14 कड़े निर्देश, बोलीं- 'फरियादी से अच्छा व्यवहार करें' शिवपुरी - एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया रविवार को एक्शन मोड में दिखीं। उन्होंने पुलिस कन्ट्रोल रूम में जिले भर के एसडीओपी और थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग लेकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। मीटिंग में एएसपी संजीव मुले सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने साफ कहा - गंभीर अपराधों में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी कर केस खत्म करें। लंबित अपराध और चालानों का जल्द निपटारा हो। महिला अपराधों को हल्के में न लें, पीड़िता को फौरन पुलिस मदद मिले। जनसुनवाई और CM हेल्पलाइन की हर शिकायत का गंभीरता से समाधान करें। थाने पहुंचने वाले हर फरियादी से सम्मान से पेश आएं और उनकी बात ध्यान से सुनें। एसपी ने दो टूक कहा कि थाना क्षेत्र में स्मैक, गांजा, जुआ-सट्टा पूरी तरह बंद होना चाहिए। हिस्ट्रीशीटर, गुंडे-बदमाश और जिलाबदर आरोपियों की लगातार चेकिंग करें। वारंटियों को पकड़कर ज्यादा से ज्यादा वारंट तामील कराएं। गुमशुदा नाबालिग बच्चों को हर हाल में दस्तयाब करें। आदतन अपराधियों की जमानत रद्द कराने की कार्रवाई करें। SC/ST एक्ट के केस तुरंत निपटाएं। सभी थानों को एक साथ कॉम्बिंग गश्त कर होटल-ढाबों, स्थाई वारंटी और गुंडों को चेक करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव-गांव साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने पर जोर दिया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से ड्यूटी कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त आदेश दिए। #ShivpuriNews #MPPolice #CrimeMeeting #SPSivpuri #LawAndOrder

Pichhore, Shivpuri | Jun 29, 2026