जगदलपुर: कमालूर भांसी सेक्शन पर रेलवे ट्रैक डबलिंग का काम पूरा, सीआरएस ने निरीक्षण के बाद दी संचालन की मंजूरी
जगदलपुर-किरंदुल डबलिंग परियोजना के तहत कमालूर और भांसी स्टेशनों के बीच तैयार दूसरी रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने निरीक्षण किया। अफसरों का कहना है कि निरीक्षण और स्पीड ट्रायल सफल रहने के बाद 12.428 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन को ट्रेन संचालन के लिए फिट घोषित किया गया है।