ठाकुरगंज। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि “अभी तो पेपरलेस सिर्फ रजिस्ट्री हुई है, आने वाले समय में इंसान भी पेपरलेस होगा।” उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था के जरिए आने वाले समय में सरकारी प्रक्रियाएं और अधिक सरल एवं आधुनिक होंगी।