प्रखंड के दौलतपुर व काबर पंचायत में शुक्रवार शाम 5 विकास कार्यों के उद्घाटन के साथ होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर नवनिर्मित पुस्तकालय भवन, पीसीसी पथ, यात्री शेड, विद्यालय एवं देवी स्थान के बाउंड्री वाल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के राजद सांसद अभय कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।