लातेहार: लातेहार जिले की बालक व बालिका टीम 9वीं मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए दुमका रवाना
23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 9वीं मिनी (अंडर-14) झारखंड राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका) में भाग लेने हेतु लातेहार जिला की बालक एवं बालिका वॉलीबॉल टीम गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे दुमका के लिए रवाना हो गई।