नवाबगंज: जैदपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पोस्ता छिलका व मोटरसाइकिल बरामद
बाराबंकी की थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मंगलवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त राघवेन्द्र वर्मा पुत्र शिवबरन निवासी ग्राम सेमरी थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पांच किलो पांच सौ पचासी ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पलेन्डर बरामद कर थाना जैदपुर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।