सिमगा: जिला पंचायत सभापति शशि आनंद बंजारे की पहल पर क्षेत्र में लाखों रुपए के विकास कार्यों की मिली सौगात
जिला पंचायत सभापति शशि आनंद बंजारे की पहल व प्रयासों से विभिन्न ग्रामों में कई विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें नाली निर्माण सीसी सड़क निर्माण पाइपलाइन विस्तार आदि कार्य शामिल है इस पहल के लिए क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत सभापति का आभार व्यक्त किया है