बिंदकी: चिल्ली मोड़ के समीप महिला के साथ सोने के जेवरात और ₹7000 नगद की टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ के समीप ऑटो में सवार महिला प्रीति देवी के साथ 21 अप्रैल को सोने के सुई धागा कान का, 5 लॉकेट के मंगलसूत्र तथा ₹7000 नगद की टप्पेबाजी हो गई थी। इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे पुलिस ने एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तेजी से जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।